सिंगरौली : सीधी से कार में सवार होकर गढ़वा थाना क्षेत्र के चितावलखुर्द घर जा रहे एक दम्पत्ति की कार बेकाबू होकर चितरंगी मार्ग करथुआ के समीप बहेरा मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण पलट गई। वाहन में सवार एक-डेढ़ साल मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं मासूम बच्चे के मॉ-पिता गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिए पुलिस की डायल 112 में तैनात पुलिस कर्मी राजेश मिश्रा ने जिला चिकित्सालय सीधी में भर्ती कराया, किंतु दम्पत्ति की हालत नाजुक होने पर चिकित्सको ने रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रिफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम चितावलखुर्द निवासी भूपेन्द्र सिंह उर्फ पटवारी अपनी पत्नी मौसमी सिंह एवं डेढ़ वर्षीय पुत्र भव्य सिंह को लेकर आज दिन शुक्रवार की दोपहर सीधी से अपने घर चितावलखुर्द जा रहे थे कि करथुआ के आगे चितरंगी मार्ग में बहेरा मोड़ के पास कार वाहन क्रमांक यूपी 64 एआर 8485 अनियंत्रित होकर चारों खाने चित्त हो गई और इस सड़क हादसे में मासूम भव्य सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि भूपेन्द्र सिंह एवं मौसमी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के रहवासियों ने पुलिस डायल 112 को सूचना दिये करथुआ इवेंट पर तैनात डायल 112 के पुलिस कर्मी घटनास्थल पहुंच तत्काल घायलो को लेकर जिला अस्पताल सीधी ले जाकर भर्ती कराएं। इधर पुलिस कर्मी के अनुसार घायलो को सीधी के चिकित्सको ने रीवा के लिए रिफर कर दिया है।
घटनास्थल पर मची चीख-पुकार
नियंत्रण खोने के बाद बहेरा मोड़ पर वेन्यू कार पलटने और उसमें सवार मासूम बच्चे की मौत तथा दम्पत्ति के गंभीर रूप से घायल को देख आसपास के लोग तत्काल घटनास्थल पर पहुंच वाहन के अंदर फसे सभी को बाहर निकालने का प्रयास शुरू कर दिये और इस दौरान घटनास्थल पर चीख-पुकार मची थी। घटना की कुछ मिनट बाद ही पुलिस डायल 112 भी पहुंच गई। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि कार काफी तेज गति में थी। टर्निंग में नियंत्रण खोने के कारण यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में मासूम बच्चे की जहां मौत हो गई, वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हैं। वहीं भूपेन्द्र के परिवार जन भी अस्पताल पहुंच गये हैं
