चितरंगी में सरपंच पुत्र की दबंगई, बाजार में अवैध वसूली कर खुद को बताया कलेक्टर

चितरंगी। जनपद पंचायत क्षेत्र चितरंगी की ग्राम पंचायत पोड़ी तृतीय स्थित दुधमनिया कस्बे में सरपंच पुत्र की दबंगई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सरपंच फूलमती साकेत के पुत्र लड्डू लाल साकेत अपने साथियों के साथ साप्ताहिक बाजार में जबरन बैठकी वसूली कर रहा था। विरोध करने पर उसने खुद को कलेक्टर बताकर व्यापारियों को धमकाया।

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी पुष्टि नवभारत नहीं करता। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत में शुक्रवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, लेकिन यहां अब तक बैठकी वसूली का कोई ठेका नहीं हुआ है। इसके बावजूद सरपंच पुत्र और उसके साथी दबंगई दिखाकर जबरन वसूली करते हैं। व्यापारी पैसा नहीं देते तो उनसे सामान छीन लिया जाता है या फिर फेंक दिया जाता है।

मामले पर चितरंगी जनपद सीईओ मानसिंह ने बताया कि शिकायत उनके पास पहुंची है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि बाजार बैठकी का कोई ठेका नहीं है। किन परिस्थितियों में वसूली की जा रही है, इसकी जांच कराई जाएगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

Next Post

चाणक्य कोष की स्थापना, 312 का होगा परिचय, 31 कन्याओं को मिलेगा प्रतिभा सम्मान

Sat Aug 30 , 2025
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं 15 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 31 अगस्त को चेम्बर आफ़ कॉमर्स सभागार में दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। इसके लिए आज भूमिपूजन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी जयराम पचौरी के मुख्य आथित्य में हुआ। संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने बताया कि […]

You May Like