
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण प्रतिभा सम्मान एवं 15 वां युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 31 अगस्त को चेम्बर आफ़ कॉमर्स सभागार में दोपहर 3 बजे से किया जाएगा। इसके लिए आज भूमिपूजन समाज के वरिष्ठ समाजसेवी जयराम पचौरी के मुख्य आथित्य में हुआ। संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने बताया कि सकल ब्राह्मण महासमिति ने आर्थिक रूप से कमजोर समाज के लिए विवाह, शिक्षा, पाठ्यक्रम पुस्तक के लिए चाणक्य कोष की स्थापना की। 31अगस्त को भी सहयोग कराने के इच्छुक डॉ मुन्नालाल शर्मा पर राशि जमा करा सकेंगे।
दोपहर 3 बजे से होने जा रहे सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पूर्ण सांसद नारायण कृष्ण शेजवलकर , पूर्व कैबिनेट मंत्री बालेन्दु शुक्ला, अनूप मिश्रा होंगे। विशेष अतिथि सभी उपवर्गीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष होंगे तथा अध्यक्षता प्रकाश नारायण शर्मा करेंगे । सम्मेलन में 312 का परिचय दिया जाएगा तथा 31 कन्याओं को प्रतिभा सम्मान दिया जाएगा।
