दि ग्रेट महाराजा अग्रसेन नाटक का मंचन 31 को अटल सभागार में, सीएम रहेंगे मौजूद

ग्वालियर। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की मध्यप्रदेश राज्य इकाई द्वारा दि ग्रेट महाराजा अग्रसेन नाटक का भव्य मंचन रविवार 31 अगस्त को सायं 4:30 बजे से जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल सभागार में किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।

विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाह, महापौर डॉ. शोभा सिकरवार, जयप्रकाश राजोरिया, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रमेश गर्ग एवं नेशनल चेयरमैन प्रदीप मित्तल उपस्थित रहेंगे। इस नाटक के मंचन का उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी को महाराजा अग्रसेन की नीति, शासन प्रणाली एवं समाज के पारंपरिक संस्कारों से अवगत कराना है। कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, एडीएम सी. बी. प्रसाद सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के डॉ. राकेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल एवं रामकुमार गोयल भी उपस्थित रहे और व्यवस्थाएँ देखी गईं। इस नाटक को देखने हेतु ग्वालियर अंचल के सभी शहरों से अग्रवाल समाजबंधुओं को आमंत्रित किया गया है। लगभग 2000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। नाटक के मंचन के लिए मुंबई से 35 कलाकारों की टीम ग्वालियर आ रही है। नाटक की अवधि 150 मिनट रहेगी।

Next Post

वैराग्यानंद गिरी ने ज्योतिर्मयानंद पर लगाया बड़ा आरोप आश्रमों पर कब्जे को लेकर चेताया

Sat Aug 30 , 2025
उज्जैन. मप्र पंचायती अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद गिरी ने आश्रमों पर कब्जे को लेकर संगीन आरोप लगाया है. उन्होंने परमानंद गिरी महाराज के नाती और चेले ज्योतिर्मयानंद उर्फ मंगल पांडे पर सीधा यह आरोप लगाया है. इसके साथ ही कहा है कि उनकी हत्या, संपत्ति कब्जाने और आश्रमों में […]

You May Like