चावल, गेहूं और दालों के भाव टूटे, खाद्य तेलों में घट-बढ़

मीठे के थोक बाजार में चीनी की औसत कीमत 5,418 रुपये प्रति क्विंटल पर लगभग स्थिर रही। वहीं, गुड़ 80 रुपये सस्ता हुआ और 5,928 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। खुदरा बाजार में चीनी की औसत कीमत 24 पैसे घटकर 58.24 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही।

औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत 71 रुपये घटकर 4,234 रुपये प्रति क्विंटल रह गई। गेहूं 25 रुपये सस्ता हुआ और 2,902 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे का भाव भी 40 रुपये टूट गया।

दाल-दलहनों में उड़द दाल की औसत कीमत 104 रुपये प्रति क्विंटल टूट गई। मूंग दाल 95 रुपये और मसूर दाल 69 रुपये सस्ती हुई। तुअर दाल 55 रुपये और चना दाल 40 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट में रही। मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में आज पाम ऑयल का दिसंबर वायदा 11 रिंगिट फिसलकर 4,756 रिंगिट प्रति टन पर रहा। दिसंबर का अमेरिकी सोया तेल वायदा भी 1.15 प्रतिशत गिरकर 65.96 सेंट प्रति पौंड बोला गया।

स्थानीय बाजारों में सरसों तेल औसतन 221 रुपये और मूंगफली तेल 67 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ। सोया तेल की कीमत 63 रुपये और पाम ऑयल की 15 रुपये बढ़ गई। वनस्पति 116 रुपये और सूरजमुखी तेल 36 रुपये प्रति क्विंटल फिसल गया।

 

Next Post

भारत, न्यूज़ीलैंड व्यापार सुगमता के लिए उत्पाद के मूल-स्थान की सूचनाओं का इलेक्ट्रानिक तरीके से करेगे आदान-प्रदान

Wed Oct 21 , 2026
नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (वार्ता) केंद्रीय अप्रत्क्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) ने न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा (एनज़ेडसीएस) के साथ वस्तुओं के व्यापार के संबंध में उत्पादों के उत्पादन एवं विनिर्माण के मूल-स्थान संबंधी सूचनाओं के इलेक्ट्रॉनिक आदान-प्रदान के संबंध में सहयोग के एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। […]

You May Like