70 करोड़ की एमडी ड्रग्स तस्करी प्रकरण में 45 वां आरोपी अजमेर जेल से गिरफ्तार

इंदौर: करीब 70 करोड़ रुपए की बहुचर्चित एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहा 45 वां आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ है. आरोपी रफीक खान को क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने अजमेर जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर इंदौर लाया है. रफीक खान राजस्थान के प्रतापगढ़ का रहने वाला है और वहीं के एक अन्य एनडीपीएस मामले में पहले से ही अजमेर जेल में बंद था.

क्रार्ईम ब्रांच ने 2021 में एनडीबीएस एक्ट के साथ ही अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया था, इस प्रकरण में अब तक 45 आरोपियों की पहचान की गई है, जिनमें रफीक खान घटना के दिनांक से ही फरार चल रहा था. पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर चार हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था. हाल ही में क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि रफीक अजमेर जेल में बंद है.

सूचना के आधार पर तत्काल कार्रवाई करते हुए टीम ने उसे प्रोडक्शन वारंट के जरिए गिरफ्तार कर इंदौर लाकर न्यायालय में पेश किया और रिमांड पर लिया. अब आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों की भी तलाश की जा रही है.

Next Post

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं सांसद अशोक सिंह भी सत्याग्रह में सम्मिलित होंगे

Tue Jul 8 , 2025
अशोकनगर:अशोकनगर में आज मंगलवार को हो रहे कांग्रेस के न्याय सत्याग्रह आंदोलन में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं सांसद अशोक सिंह भी सम्मिलित होंगे। दोनों नेताओं ने कहा कि यह सत्याग्रह आंदोलन भाजपा की अन्यायी सरकार को सबक सिखाने एवं आईना दिखाने का काम करेगा। Facebook Share on X LinkedIn […]

You May Like