
छिंदवाड़ा. गुम हुआ सोने का 3 लाख रूपये कीमती कंगन कोतवाली पुलिस ने एक घण्टे मे खोज कर महिला को वापस लौटाया । बता दे कि आज जैन समाज की महावीर जयंती की शोभायात्रा मे दोपहर के समय शामिल हुई महिला कल्पना पाटोदी पति प्रदीप पाटोदी 60 साल निवासी गोलगंज का हाथ मे पहेना हुआ लगभग 3.5 तोला वजनी सोने का कंगन शोभायात्रा मे पैदल चलते हुए छोटी बाजार रोड मे कही गिर गया था। जिसकी किमत लगभग 3 तीन लाख रूपये थी। महिला के द्वारा थाना में सूचना देने पर थाना प्रभारी कोतवाली उमेश गोल्हानी के द्वारा बीट मे चिता में लगे आरक्षक रामकुमार जाटव को तत्काल कंगन की तलाश पतासाजी हेतू सी सी टी वी फुटेज देखने को बताया गया । आरक्षक रामकुमार के द्वारा त्वरीत कार्रवाई कर कंगन घुमने के स्थान के आस पास लगे सीसीटी कैमरे की फुटेज देखी गई जो सोने का कंगन एक चलित बलुन की दुकान लगाने वाले को मिला था इस पर ने आरक्षक उक्त व्यक्ति की पहेचान कर उसके घर कुम्हारी मोहल्ला में जाकर उस व्यक्ति से पूछताछ करने पर सोने का कंगन मिलना स्वीकार कर लिया। जिससे सोने का कंगन प्राप्त कर महिला को सोने का कंगन किमती 3 लाख रूपये का सुपुर्द किया गया ।
