मुख्यमंत्री डॉ यादव ने केंद्रीय मंत्री व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से की मुलाकात

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक तथा स्वास्थ्य मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

बैठक में दोनों नेताओं ने राज्य और केंद्र के बीच विकासात्मक सहयोग, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, रसायन एवं उर्वरक क्षेत्र में निवेश और नई नीतियों के क्रियान्वयन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में स्वास्थ्य, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी और केंद्र से सहयोग की आवश्यकता जताई।

नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास और जनता के कल्याण के प्रयासों में हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। दोनों नेताओं ने सहयोग और संवाद को निरंतर बनाए रखने पर सहमति जताई। बैठक में कृषि, औद्योगिक विकास और नई योजनाओं पर भी विचार हुआ।

Next Post

बांग्लादेश ने भारत को 168 पर रोका

Wed Sep 24 , 2025
दुबई, 24 सितम्बर (वार्ता) बांग्लादेश ने एशिया कप के सुपर फोर मुकाबले में बुधवार को शानदार वापसी करते हुए भारत को 168/6 पर रोक दिया। भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने शुरुआत में ही लय बना ली थी और पावरप्ले में 72 रन बना लिए थे। लेकिन शुभमन गिल के आउट होते […]

You May Like