शिवपुरी में हाईवे पर ऑटो पलटा, मजदूरी पर जा रही 15 महिलाएं घायल

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र में सुबह महिला मजदूरों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में 15 से अधिक महिलाएं घायल हुई हैं। यह महिलाएं नेतवास गांव मजदूरी के लिए जा रही थीं। दुर्घटना एनएच-46 पर खालसा होटल के पास सुबह हुई।घटना को लेकर दो संभावित कारण सामने आए हैं। कुछ घायलों ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक के अचानक पास से निकलने से ऑटो का संतुलन बिगड़ा और वह पलट गया।

वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ऑटो में क्षमता से अधिक सवारी बैठी थी और एक महिला का थैला ऑटो के हैंडल में फंस गया, जिससे ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया।हादसे के तुरंत बाद कोलारस पुलिस मौके पर पहुंची। घायल महिलाओं को 108 एम्बुलेंस से कोलारस स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ गंभीर घायलों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर किया गया।

ये महिलाएं घायल हुई: घायलों में मानीपुरा (कोलारस) की पिस्ता जाटव, सुगन जाटव, भगवती जाटव, जानकी जाटव, शीला जाटव, रक्षा जाटव, किरण जाटव, बिना जाटव, शिवानी जाटव, बुद्धको जाटव, मुंदरी जाटव, शांति जाटव, ममता जाटव, कलावती जाटव और रोशनी जाटव शामिल हैं।

Next Post

कांग्रेस: नवसर्जन की शुरुआत 3 जून को; DCC से चर्चा करेंगे AICC पर्यवेक्षक

Thu May 29 , 2025
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आज एक्स पर पोस्ट किया कि अब वह बहुप्रतीक्षित क्षण आ गया है जब मध्यप्रदेश में राहुल गाँधी कांग्रेस संगठन के नवसर्जन की आधारशिला रखेंगे। आगामी 3 जून 2025 को, भोपाल में AICC द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर), प्रदेश कार्यकारिणी, प्रदेश कांग्रेस की राजनीतिक […]

You May Like

Play sound