सागर। बंडा शराबकांड में अब मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश पुलिस के दावे आमने-सामने हैं। सागर पुलिस की प्रारंभिक जांच में कथित अवैध शराब के तार ललितपुर से जुड़े होने की बात सामने आई, जिस पर ललितपुर पुलिस ने प्रेस नोट जारी कर इसे लेकर सवाल उठाए हैं।
ललितपुर पुलिस का कहना है कि अगर जांच में ललितपुर से जुड़ा कोई ठोस तथ्य सामने आया है, तो उसे साझा किया जाए। वहीं, सागर में हुई मौतों के मामले में कलेक्टर ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं।
जांच में यह पता लगाया जाएगा कि मौतों की वास्तविक वजह क्या थी, शराब का निर्माण और वितरण कहां से हुआ और किसकी लापरवाही या जिम्मेदारी सामने आती है। फिलहाल दोनों राज्यों के दावों के बीच जांच रिपोर्ट और साक्ष्यों पर सबकी नजर है।
