कपड़ा दुकान से चोरी और नगदी लेकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत नया बाजार स्थित कपडे की दुकान का ताला तोड़कर एक लाख रुपए नगद चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और नगद 87,340/- रुपए बरामद कर लिए है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी आशीष उर्फ मोनू जैन, निवासी सागर, थाना कोतवाली उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी दुकान “प्रेमचंद कंपनी”, नया बाजार, शुक्ला कॉम्प्लेक्स सागर में स्थित कपड़े की दुकान से दो जून की रात्रि मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग ₹1,00,000/- नकद चोरी कर लिया गया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच मे ले लिया और दुकान मे पहले काम करने वाले नत्थु उर्फ धीरेन्द्र सिंह ठाकुर को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि वह पहले उसी दुकान में काम करता था, जिससे दुकान की व्यवस्था और नकदी रखने के स्थान की जानकारी थी। उसने दुकान में घुसकर कैश चोरी किया था। आरोपी से ₹87,430/- नकद और एक आरी बरामद की गई, जिसका उपयोग ताले तोड़ने में किया गया था। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।

Next Post

यादव ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा की बधाई दी

Sat Jun 7 , 2025
भोपाल, 07 जून (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को ईदुज्जुहा की बधाई देते हुए कहा कि ये त्याग, बलिदान और आपसी विश्वास का प्रतीक है। डॉ यादव ने अपने बयान में कहा कि यह पर्व गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा तथा मानवता और भाईचारे को मजबूत […]

You May Like