यूक्रेन की ‘सुरक्षा गारंटी’ के लिए वर्कशॉप लॉन्च करेंगे वर्कशॉप : मैक्रों

पैरिस, 26 नवंबर (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा है कि फ्रांस और ब्रिटेन अमेरिका के साथ मिलकर यूक्रेन की सुरक्षा गारंटी के लिए एक वर्कशॉप लॉन्च करेंगे।

श्री मैक्रों ने यह टिप्पणी “इच्छुक गठबंधन” के लगभग 30 देशों के एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद की। इसमें यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यह तय किया जाएगा कि युद्ध विराम हो जाने पर कौन से पक्ष गारंटी देने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने कहा कि फ्रांस और अन्य यूरोपीय संघ के सदस्य भी यूक्रेन को वित्तीय सहायता प्रदान करने की योजना पर काम कर रहे हैं।

 

 

Next Post

सीपीसी मरीन टर्मिनल पर फिर शुरू हुआ तेल भरण

Wed Nov 26 , 2025
मॉस्को, 26 नवंबर (वार्ता) ड्रोन हमलों से प्रभावित हुए कैस्पियन पाइपलाइन संकाय (सीपीसी) पर तेल भरण मंगलवार आधी रात पुनः शुरू हो गया। सी.पी.सी. ने एक बयान में कहा, “रूस के नोवोरोसिस्क के पास कंपनी के तेल टर्मिनल की प्रशासनिक इमारत रात में ड्रोन हमलों के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी […]

You May Like