
सिंगरौली। 17वें सिंगरौली महोत्सव का शुभारंभ आज दिन शनिवार की शाम गणेश वंदना के साथ पंचायत राज्य मंत्री राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा और विधायक रामनिवास शाह ने दीप प्रज्वलित कर किया। जहां वॉलीवुड के मशहूर कलाकारों ने कार्यक्रम में समां बांध दिया। कार्यक्रम को लेकर राजमाता चूनकुमारी स्टेडियम दर्शको से खचाखच भरा रहा।
इधर बता दे कि सिंगरौली महोत्सव का आगाज हो गया है। जहां वॉलीवुड के मशहूर गायक आदित्य नारायण एवं रूपाल्ली जग्गा अपना स्टेज प्रस्तुति दी। वॉलीवुड के कलाकारों के संगीत को सुनकर दर्शक मत्रमुग्ध हो गये। जहां दर्शको ने ताली बजाकर कलाकारों का हौसला अफजाई किया। स्टेडियम में पहुंचे लोग बड़े कलाकारों को मंच पर देखकर खुशी से फूले नही समा रहे थे। अब 25 मई को कवि सम्मेलन में देश के नामचीन कवि श्रोताओं को गुदगुदाएंगे। 26 मई को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बॉलीवुड गायक अभिजीत सावंत और 27 को नचिकेत लेले, अरुणिता कंजीलाल प्रस्तुति देंगे। स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति और पारंपरिक व्यंजनों का भी आयोजन होगा।
