मोरवा में ब्लास्टिंग के चलते हादसा,मकान की छत गिरी 

सिंगरौली। एनसीएल की परियोजनाओं में हो रही तीव्र ब्लास्टिंग से आए दिन ब्लास्टिंग से लोगों के घरों को नुकसान पहुंचने की सूचना मिलती रहती है। बताया जा रहा है कि मोरवा के पुराने बाजार स्थित कलाम टेलर्स के यहाँ आज दिन शनिवार की दोपहर ब्लास्टिंग के दौरान छत का हिस्सा टूटकर गिर गया। इस दौरान वहां दुकान के मालिक मो. अतहर समेत वहां कार्य कर रहे पुष्पेंद्र नामदेव, सरबजीत शर्मा एवं ग्राहक विनोद गुप्ता मौजूद थे। जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। इस घटना के बाद सर्वजीत शर्मा ने इस बाबत मोरवा थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई है।

Next Post

14 पेटी नशीली कफ सिरफ के साथ आरोपी गिरफ्तार

Sat May 24 , 2025
मऊगंज। मऊगंज पुलिस ने एक कार से 14 पेटी नशीली कफ सिरफ बरामद की है. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया. नशीली कफ सिरफ मिर्जापुर से लाई जा रही थी. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है. सूचना पर […]

You May Like