नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली-NCR और उत्तराखंड में 11 ठिकानों पर छापे मारे। यह कार्रवाई पीएमएलए के तहत की गई। गिरोह भारतीय और विदेशी नागरिकों को फर्जी गिरफ्तारी की धमकी देकर ठगता था और खुद को पुलिस, जांच एजेंसी या अमेजन-माइक्रोसॉफ्ट के टेक सपोर्ट एजेंट बताता था।
ईडी ने पाया कि ठगी की रकम को क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में बदलकर 260 करोड़ रुपये जुटाए गए, जिसे हवाला और यूएई के नेटवर्क के जरिये यूएसडीटी में परिवर्तित कर नकदी में बदला गया। यह मामला सीबीआई और दिल्ली पुलिस की प्राथमिकियों पर आधारित है। एजेंसियों को गिरोह के विदेशी कनेक्शन और डिजिटल लेन-देन की जांच में कई अहम सुराग मिले हैं।
