शहर में ताजिए के साथ निकाला गया भव्य जुलूस

छिंदवाड़ा. आज शहर में मोहर्रम त्योहार परंपरागत रूप से मनाया गया. ताजियों के साथ जुलूस निकाला गया जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होता हुआ बड़ा तालाब पहुंचा जहां जुलूस का समापन किया गया. आज मोहर्रम त्योहार होने से शहर में अलग ही माहौल देखा गया, बड़ा इमाम से निकाले जाने वाले ताजियों को देखने और दुआएं मागने वालों का जन समुह शहर में देखा गया. बता दे कि रविवार की दोहपर बड़ा इमामलबाड़ा से ताजियों के साथ जुलूस का शुभारंभ किया गया. यह जुलूस शहर के विभिन्न मार्ग होता हुआ छोटी बाजार, चूना गली से होता हुआ कर्बला चौक पहुंचा जहां से शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए ताजियों का मिलन हुआ. कर्बला चौक पर ताजियों को विधिवत रूप से रखा गया, इसके बाद सभी ताजिए अपने-अपने चौकों पर ससम्मान वापस पहुंचाए गए.ताजियों को देखने के लिए शहर ही नही बल्कि आस पास के क्षेत्रों के लोग भी यहां पहुंचे. पूरा आयोजन धार्मिक आस्था और आपसी सौहार्द के वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ. मोहर्रम परंपरा, आस्था और समर्पण का प्रतीक है, जिसे छिंदवाड़ा में इस वर्ष भी सौहार्द और शांति के साथ मनाया गया.

शेर की वेषभूशा में दिखे युवक

बताया जाता है कि मोहर्रम के दिन बड़ा तालाब के पास भव्य मेले का आयोजन किया गया. इस मेले में जन समुह उमड़ पड़ा. खास बात तो यह है कि इस मेले के दौरान कई युवक शेर की वेषभूशा में दिखाई दिए. इन शेरों ने बाजों की धुन में नृत्य भी किया. इस युवकों को देखने के लिए बच्चों में काफी उत्साह दिखाई दिया.

Next Post

धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्त में ATM कार्ड बदलकर करते थे धोखाधड़ी, पुलिस ने जब्त की नगदी 

Sun Jul 6 , 2025
छिंदवाड़ा. एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके खाते से रुपए निकालने वाले दो आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रकम ,एटीएम कार्ड और एक वाहन जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक […]

You May Like