धोखाधड़ी के दो आरोपी गिरफ्त में ATM कार्ड बदलकर करते थे धोखाधड़ी, पुलिस ने जब्त की नगदी 

छिंदवाड़ा. एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर उनके खाते से रुपए निकालने वाले दो आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी रकम ,एटीएम कार्ड और एक वाहन जब्त किया है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर में एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के बैंक खातों से रुपए निकालने के दो मामले सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक अजय पांडे ने इस गिरोह को पकडऩे के निर्देश दिए थे जिसके बाद कोतवाली पुलिस की टीम इन बदमाशों को पकडऩे में जुट गई. कोतवाली पुलिस टीम के द्वारा निरंतर सायबर सैल से संपर्क कर घटना स्थल के आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. केमरे को खंगाला गया. सी.सी.टी.व्ही. फुटेज के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्ति विनोद उर्फ रोहित पिता स्व. डालचंद गौतम उम्र 35 साल एवं अनुज पिता राजेंद्र कुमार सिगोतिया उम्र 25 साल दोनो निवासी ग्राम कुडारी थाना धनोरा जिला सिवनी को चंदनगाव बस स्टेण्ड से पकड़कर पुछताछ करने पर पहले तो आरोपी पुलिस को गुमराह करते रहे फिर पुलिस द्वारा आरोपियों से कडाई से पूछताछ करने पर आरोपी विनोद के द्वारा बताया गया कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड एवं अपने महगे शोक के लिये पहले दिल्ली में रहते हुए ए.टी.एम. बदलकर फ्रोड करना सीखा फिर छिन्दवाडा आकर अपने साथी अनुज पिता राजेंद्र कुमार सिगोतिया के साथ मिलकर अभी तक शहर में दो ए.टी.एम. कार्ड बदलकर घटना कारित करना स्वीकार किया. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 60 हजार रुपये, 19 ए.टी.एम. कार्ड, एक एक्टीवा गाडी कुल मशरुका 01 लाख रुपये का जप्त कर कर दोनों आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया.

पहली ठगी बस स्टेंड के पास

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी दिलीप सूर्यवंशी निवासी वार्ड न 46 मोहन नगर ने 03 जुलाई को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराया कि 30 जून को जब प्रार्थी एसबीआई के एटीएम से पैसे निकालने बस स्टेण्ड के पास गया उसके पीछे खड़े व्यक्ति ने उसका ए.टी.एम. पिन देख लिया और उसे विश्वास मे लेकर उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसे दूसरा एटीएम. कार्ड दे दिया और प्रार्थी के एटीएम कार्ड से कुल 79 हजार रुपये निकाल लिये. प्रार्थी को मैसेज आने पर प्रार्थी के द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया था.

दूसरी ठगी परसुराम वाटिका के पास

दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि 04 जुलाई को प्रार्थी यशवंत राव कालबांडे निवासी दुर्गा मंदिर के पास पाठाढाना ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 03 जून को एसबीआई बैंक के एटीएम परसुराम वाटिका के पास हुई.

Next Post

सडक़ किनारे बाइक पर बेसुध मिला युवक, मौत

Sun Jul 6 , 2025
शाजापुर. सुनेरा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई. पनवाड़ी गांव के पास रामनगर जलोदा जोड़ पर एक व्यक्ति बाइक पर बेसुध मिला. राहगीरों ने डायल 100 को सूचना दी. पायलट संजय सूर्यवंशी और आरक्षक सुनील राजपूत तुरंत मौके पर पहुंचे. उन्होंने युवक को जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया. डॉक्टरों […]

You May Like