22 वर्षीय युवक ने तनाव में की आत्महत्या

छतरपुर। ओरछा रोड थाना क्षेत्र के राजापुरवा गांव में आधी रात एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक ने घर के बाड़े में रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या की। देर रात परिजनों को जानकारी मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जिला अस्पताल भेजा।

युवक की पहचान सुरेंद्र पाल (22) पुत्र तुलसीदास पाल निवासी राजापुरवा के रूप में हुई। सुरेंद्र जयपुर में एक निजी कंपनी में काम करता था, लेकिन करीब एक माह पहले नौकरी छोड़कर गांव लौट आया था।

परिजनों के अनुसार सुरेंद्र शराब का आदी था। उसके जीजा रामप्रसाद ने बताया कि वह दिनभर शराब पीता था और नौकरी छूटने के कारण परेशान रहता था। गांव आने के बाद वह खेती संभाल रहा था, लेकिन लगातार मानसिक तनाव में दिखाई देता था।

ओरछा रोड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया शराब की लत और नौकरी छूटने को आत्महत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है।

 

 

Next Post

गौहरगंज की घटना को लेकर नगर रहा बंद

Sun Nov 30 , 2025
भैरूंदा। गौहरगंज में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी के खिलाफ पूरे देश में आक्रोश का माहौल है, हालांकि पुलिस द्वारा आरोपी को पकड़ लिया गया है, परंतु आम जन की मांग है कि आरोपी को फांसी की सजा दी जाए. इसी के मद्देनजर भैरूंदा में […]

You May Like