भोपाल:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को मिनॉल रेसीडेंसी, भोपाल में हिन्दू धार्मिक संगठन के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद संजय वर्मा द्वारा आयोजित नि:शुल्क गणेश प्रतिमा निर्माण प्रशिक्षण शिविर में सहभागिता की।
इस अवसर पर उन्होंने मिट्टी से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा बनाना सीख रहे नन्हे बच्चों से संवाद किया और उन्हें गणेशोत्सव के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में जिला मंत्री भीकम सिंह बघेल, पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष लवकुश यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
