
मऊगंज। मऊगंज पुलिस ने एक कार से 14 पेटी नशीली कफ सिरफ बरामद की है. साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा फरार हो गया. नशीली कफ सिरफ मिर्जापुर से लाई जा रही थी. आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है. सूचना पर गाड़ा मोड़ मऊगंज में हायवे में ट्रको को रोककर चेकिंग की गई लगभग 11.30 बजे मुखबिर के बताये सूचना अनुसार गाड़ी आती दिखी जिसे रोका गया तो गाड़ी डिवायडर को फाद कर रांग साइड से फागने का प्रयास किया. परन्तु गाड़ी का पीछला चक्का डिवायडर में फस गया, जिस पर वाहन चालक को हिरासत में लिया गया. वही एक लडक़ा नदी के तरफ भाग गया. आरोपी का नाम पता पूछने पर अपना नाम श्रवण सिंह पिता बृजेन्द्र सिंह उम्र 20 वर्ष निवासी टिकट खूर्द थाना चुरहट जिला सीधी का होना बताया. वही टाटा कर्व एम.पी. 53 जेड. डी. 7444 की तलासी ली गई तो डिक्की में तथा बीच बाली सीट में कुल 14 पेटी कोरेक्स सिरप पाई गई. आरोपी को गिरफ्तार कर एक कार तथा 14 पेटी कोरेक्स कुल 1650 शीशी जप्त कर पूछताछ करने पर बताया कि उसका साथी भाग गया है प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.
