PM सुरक्षा और RSS प्रमुख के PSO रहे पांढुरना के श्रावण चांदेकर को मिला CISF में प्रमोशन

पांढुरना। पांढुरना जिले के ग्राम सिवनी निवासी श्रावण चांदेकर ने केंद्रीय औधोगिक सुरक्षा बल (CISF) में निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्राप्त की है l 26 अक्टुबर 2026 को उन्हें यह पदोन्नति प्रदान की गई l उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाईयाँ दी है l श्रावण चांदेकर , सुरेश चांदेकर के पुत्र है lउन्होंने वर्ष 2010 में CISF में उप निरीक्षक के पद पर अपनी सेवा शुरू की थी। अपनी मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर उन्होंने विभिन महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई l

सेवा के दौरान उन्हें भारत के प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कार्यरत स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) में भी सेवाएं देने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री की सुरक्षा जैसे अत्यंत संवेदनशील दायित्व के दौरान उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन किया। इस दौरान उन्होंनें कई विदेशी दौरों में भी प्रधानमंत्री की सुरक्षाचक्र का हिस्सा रहे । साथ ही RSS चीफ सरसंघचालक मोहन भागवत के भी अंगरक्षक रह चुके है lवर्ष 2010 में उप निरीक्षक के रूप में शुरू हुआ उनका सफर अब निरीक्षक पद तक पहुँच गया है। 26 अक्टूबर को मिली पदोन्नति उनके लगभग डेढ़ दशक लंबे सेवाकाल में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।पांढुरना ग्राम सिवनी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि छोटे से कस्बे से निकलकर केंद्रीय सुरक्षा बल में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाना युवाओं के लिए मार्गदर्शक एवम् प्रेरणादायक है l

 

 

Next Post

रवि बनकर जुनैद ने प्रेमजाल में फंसाकर शादी की

Tue Oct 27 , 2026
इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में पहचान छिपाकर शादी करने और बाद में पत्नी व बच्चे पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पति और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है.महिला ने पुलिस को बताया कि मुकेरीपुरा निवासी ऑटो […]

You May Like