माटीडांड़ में 4 साल से पुल का इंतजार

सिंगरौली । जनपद पंचायत क्षेत्र बैढ़न के ग्राम पंचायत डिग्घी के ग्राम माटीडांड़ में पुलिया निर्माण के लिए ग्रामीणों को दशको से इंतजार करना पड़ रहा है। चार साल से पत्राचार चल रहा है, लेकिन डीएमएफ से राशि मंजूर नही हुई। इस मामले को लेकर ग्रामीण अब लामबंद होकर प्रशासन के खिलाफ ही मोर्चा खोलने की तैयारी में हैं।

दरअसल ग्राम पंचायत डिग्घी के माटीडांड़ गांव में पुलिया निर्माण न होने से सैकड़ों ग्रामीण का आवागमन बाधित हो जाएगा। नाला उफान पर आने से कई घंटो तक ग्रामीणजन दोनों पार फंसे रहते हैं। यहां तक कि बारिश के समय नाला में पानी ज्यादा होने पर बच्चे भी स्कूल जा नही पाते और यदि जो बच्चे स्कूल जाते भी हैं तो, उस दिन दोपहर को बारिश होने पर नाले के उस पार ही फंसे रहते हैं। ग्रामीणजन लगातार कई वर्षो से पुलिया का निर्माण कार्य कराए जाने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन पिछले 2022 से सिर्फ पत्राचार जारी हो रही है। तत्कालीन एसडीएम सिंगरौली ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर पुल निर्माण का प्राक्कलन तैयार करने के लिए निर्देशित किया था और तीन दिवस के अंदर प्रस्तुत करने के लिए भी कहा था। पुलिया निर्माण के लिए डीएमएफ से राशि उपलब्ध कराने की बात कहीं गई, लेकिन आज तक पुलिया का निर्माण कार्य नही हो पाया। पुलिया के निर्माण में हो रही लेटलतीफी के पीछे असली वजह क्या है, इसे तो जिम्मेदार अधिकारी ही बताएंगे। पुलिया का निर्माण न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है और शासन-प्रशासन से ग्रामीणों का भरोसा भी टूटता जा रहा है।

सूचना अधिकार से एसडीओ की करतूत उजागर

सूचना अधिकार के तहत एक सख्स ने लोनिवि विभाग के कार्यपालन यंत्री के कार्यालय से माटीडांड़ पुलिया निर्माण के संबंध में तैयार किये गये प्राक्कलन की जानकारी मांगी गई और पूर्व में जारी एसडीएम सिंगरौली, ईई लोनिवि के आदेश को भी मांगा गया। कार्यपालन यंत्री लोनिवि ने 11 अगस्त 2026 को एसडीओ लोनिवि अधिकारी को कड़ा पत्र जारी कर कहा है कि इस कार्यालय को प्राक्कलन प्रस्तुत क्यों नही किया गया है। हालांकि तीन दिन के अंदर प्राक्कलन प्रस्तुत करने के लिए कहा है। प्राक्कलन तैयार हुआ कि नही यह अलग बात है।

पत्राचार तक सीमित, ग्रामीणों का भरोसा टूटा

जानकारी के अनुसार डिग्घी ग्राम पंचायत के माटीडांड़ नाला पर पुलिया निर्माण के लिए आज से नही, बल्कि वर्ष 2022 से पत्राचार चल रहा है। 7 एवं 21 नवम्बर 2022 एवं 12 जनवरी 2023 को अन्य विभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग बैढ़न को सचिव खनिज प्रतिष्ठान सिंगरौली एसडीएम एवं कार्यपालन यंत्री लोनिवि के द्वारा लिखा गया। मुख्य रूप से पुलिया का प्राक्कलन के लिए था। इसके बावजूद पुलिया का प्राक्कलन तत्कालीन सहायक यंत्री लोनिवि ने बनाकर प्रस्तुुत नही किया। कहा जा रहा है कि एसडीएम एवं खनिज विभाग के आदेश की अवहेलना का किया है।

Next Post

ईद-ए-मिलाद पर बंद रहा मुद्रा बाजार

Wed Aug 26 , 2026
मुंबई, 26 अगस्त (वार्ता) ईद-ए-मिलाद के मौके पर बुधवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार बंद रहा। कारोबारियों ने बताया कि अवकाश का दिन होने के कारण आज मुद्रा बाजार में कोई कामकाज नहीं हुआ। शेयर बाजारों में भी करेंसी डेरिवेटिव प्लेटफॉर्म पर कारोबार बंद रहा। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा […]

You May Like