बोर्ड परीक्षा: जिले में 7 अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्र

सीधी। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के लिये 7 अति संवेदनशील एवं 13 संवेदनशील परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। जिले के 66 परीक्षा केन्द्रों में 28 हजार से अधिक परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की बोर्ड परीक्षाओं में 28283 परीक्षार्थी इस वर्ष 2025-26 में शामिल होंगे। जिसमें हाई स्कूल के 16109 नियमित व 102 स्वाध्यायी परीक्षार्थी एवं हायर सेकेण्ड्री के 11912 नियमित व 160 स्वाध्यायी परीक्षार्थी शामिल हैं। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं में नकल न हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण करने के लिए उडऩदस्ता की व्यवस्था रहेगी। जिला शिक्षा विभाग के साथ ही कलेक्टर पैनल एवं संभागीय उडऩदस्ता की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा विभाग द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा 10 फरवरी से आरंभ होंगी। जिला शिक्षा विभाग द्वारा घोषित परीक्षा तिथियों के अनुसार ही सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं।

बताया गया है कि फरवरी माह में परीक्षा केन्द्रों के लिए केन्द्राध्यक्षों की नियुक्ति के लिए भी सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण कर लिया जाएगा। इस वर्ष केन्द्राध्यक्षों की नियुक्ति के लिए अलग तरीके अपनाए जा रहे हैं। जिसके चलते केन्द्राध्यक्ष बनने के लिए जो होड़ पूर्व में देखी जाती थी वह इस वर्ष नहीं दिखेगी। बोर्ड परीक्षाओं में विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी बेहतर आए इसको लेकर भी लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। जिससे बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट इस वर्ष पूर्व की अपेक्षा बेहतर आ सके। परीक्षार्थी भी अब परीक्षाओं के नजदीक आने के कारण अपनी पठन-पाठन की व्यवस्था को पुख्ता करने में जुटे हुए हैं। जिससे उनके परीक्षा नतीजे अच्छे आ सकें।

संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील परीक्षा केन्द्रों का ब्यौरा

सीधी जिले में कलेक्टर के अनुमोदन के बाद 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 66 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें 13 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील तथा 7 परीक्षा केन्द्र अति संवेदनशील घोषित किए गए हैं। अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों में शाउमावि कमर्जी, शाउमावि हटवा खास, शाउमावि बघवार, शाउमावि धुम्मा, शाउमावि हिनौती, शाउमावि सुड़वार, शाउमावि कंधवार शामिल हैं। इसी तरह संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों में बहु कन्या रामपुर नैकिन, शाउमावि हनुमानगढ़, शाउमावि लकोड़ा, शाउमावि ममदर, शाउमावि सेमरिया, शाउमावि सपही, शाउमावि खड्डी, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चुरहट, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय रामपुर नैकिन, शाउमावि बहरी, शाउमावि पतुलखी, कन्या सीएम राइज स्कूल सीधी के स्वाध्यायी होने के कारण शामिल हैं।

इनका कहना है

जिले में माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल की हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री परीक्षाओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण हो चुका है। परीक्षा केन्द्रों में नकल रोंकने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं बनाई जाएंगी। साथ ही संवेदनशील एवं अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों में अतिरिक्त सुरक्षा की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण गठित उडऩदस्तों के द्वारा भी लगातार होती रहेगी।

पी.के.सिंह. जिला शिक्षा अधिकारी सीधी

Next Post

बीएमसी चुनाव: विपक्ष और मतदाताओं ने 'मार्कर स्याही' मिटने का आरोप लगाया, आप ने किया विरोध

Thu Jan 15 , 2026
मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव में विपक्षी नेताओं और मतदाताओं ने आरोप लगाया है कि इस बार के चुनाव में उंगलियों पर लगायी जाने वाली ‘मार्कर स्याही ‘आसानी से मिट रही है। इसके मद्देनजर आम आदमी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रुबेन मास्करेन्हास ने गुरुवार को मुंबई […]

You May Like