सडक़ हादसों में चार घायल

जबलपुर: शहर एवं ग्रामीण अंचल में हुए सडक़ हादसोंं में चार लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यह सडक़ हादसे माढ़ोताल, केंट एवं मझगवां थाना क्षेत्र में हुए है।माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि रविवार को राजेश्वर राठौर 38 वर्ष निवासी मिलौनीगंज गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चुंगीनाका में आटो का इंतजार कर मामी श्रीमति किरन राठौर को बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एक्स 7988 के चालक ने टक्कर मार दी।

जिससे मामी को चोट आ गई। इसी प्रकार मझगवां थाने में राजेन्द्र सिंह गौड़ ठाकुर 30 वर्ष निवासी नारायणपुर पिपरिया कुण्डम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बंजारी माता गिदुरहा के पहले बिना नम्बर की मोटर सायकल चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे उसे चोट आ गई। इसी प्रकार केंट थाने में निहाल वंशकार 18 वर्ष निवासी भोंगाद्वार गोराबजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सदर में कार का चालक ने तेज गति लापरवाही से चलाते हुये राजा चौधरी की मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे राजा चौधरी एवं विकास चौधरी को चोट आ गई।

Next Post

ननि में शान से लहराया तिरंगा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने किया ध्वजारोहण

Mon Jan 26 , 2026
इंदौर: गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर इंदौर नगर पालिक निगम मुख्यालय पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गौरव और हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान हुआ और तिरंगे को सलामी दी गई। ​समारोह को संबोधित […]

You May Like

मनोरंजन