
टीकमगढ़। शहर के चित्रांश नगर में चोरों ने दो घरों में बाइक चोरी का प्रयास किया। यह घटना रविवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना में तीन नकाबपोश चोरों ने प्रमोद श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़ा। उन्होंने घर के अंदर से बाइक निकालकर सडक़ पर रखी। मगर पड़ोसी की सूझबूझ से चोर अपने मकसद में कामयाब नही हो सके। यह सरी घटना सीसीटीबी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस फुटेज की जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
जानकारी के अनुसार चोरों ने सडक़ पर वाहन निकालकर बह पड़ोसी अरविंद खरे के घर की तरफ बढ़े इसी दौरान अरविंद की नींद खुल गई। उन्होंने और प्रमोद ने शोर मचाया। आवाज सुनते ही तीनों चोर भाग निकले। अरविंद की सतर्कता से चोर बाइक को कॉलोनी से बाहर नहीं ले जा सके। घटना के बाद मोहल्ले वालों ने प्रमोद श्रीवास्तव के घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। कैमरे में तीनों चोर साफ नजर आ रहे है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्रवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। शहर के चित्रांश नगर में चोरों ने दो घरों में बाइक चोरी का प्रयास किया। यह घटना रविवार रात करीब 2 बजे की बताई जा रही है। घटना में तीन नकाबपोश चोरों ने प्रमोद श्रीवास्तव के घर का ताला तोड़ा। उन्होंने घर के अंदर से बाइक निकालकर सडक़ पर रखी। मगर पड़ोसी की सूझबूझ से चोर अपने मकसद में कामयाब नही हो सके। यह सरी घटना सीसीटीबी कैमरे में कैद हो चुकी है। पुलिस फुटेज की जांच कर आगे की कार्यवाही कर रही है। उन्होंने और प्रमोद ने शोर मचाया। आवाज सुनते ही तीनों चोर भाग निकले। अरविंद की सतर्कता से चोर बाइक को कॉलोनी से बाहर नहीं ले जा सके। घटना के बाद मोहल्ले वालों ने प्रमोद श्रीवास्तव के घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। कैमरे में तीनों चोर साफ नजर आ रहे है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
