अलका याग्निक और द रिश का नया गीत ‘अपना चेहरा दिखा’ रिलीज़

मुंबई, 12 जून (वार्ता) उभरते संगीतकार द रिश और प्रसिद्ध पार्श्व गायिका अलका याग्निक ने मिलकर नया रोमांटिक गीत ‘अपना चेहरा दिखा’ रिलीज़ किया है, जो भारतीय संगीत के दो अलग-अलग दौरों को एक साथ जोड़ने का प्रयास करता है।यह गीत रोमांस और विरह की भावनाओं पर आधारित है, जिसमें अलका याग्निक की सदाबहार आवाज़ को द रिश की आधुनिक संगीत शैली के साथ संयोजित किया गया है। गीत के बोल और संगीत द रिश द्वारा तैयार किए गए हैं, जबकि इसका संगीत वीडियो अभिनेत्री अदिति शर्मा और द रिश पर फिल्माया गया है।

वीडियो का निर्देशन हासिल ने किया है। गीत को संगीत जगत में पुरानी और नई पीढ़ी के बीच एक भावनात्मक सेतु के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें सरल धुन और भावपूर्ण शब्दों के माध्यम से प्रेम की गहराई को प्रस्तुत किया गया है।यह गीत संगीत कंपनी टी- सीरीज के बैनर तले जारी किया गया है और सभी प्रमुख संगीत प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

.....

Next Post

बिजली अधिकारी से मारपीट का मामला, अब तक तीन आरोपी गिरफतार; एक फरार

Fri Jun 12 , 2026
सागर। विगत 06 जून को विद्युत विभाग खुरई कार्यालय के भीतर कनिष्ठ अभियंता कैलाश बेलदार के साथ शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए जाति सूचक शब्दों के साथ गाली-गलौच एवं मारपीट की घटना घटित हुई थी जिसकी पुलिस थाना में एफ आई आर दर्ज हुई थी उक्त मामले के संबंध […]

You May Like