सतना :बैंक कर्मी पर उपभोक्ता के साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए बैंक के सामने विरोध प्रदर्शन किया गया. इसी कड़ी में शाखा प्रबंधक को लिखित शिकायत सौंपते हुए न्याय दिलाने की मांग की गई.पीडि़त विश्रमा गोटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एयू स्माल फाइनेंस बैंक की सतना शाखा से उन्होंने मोटरसाइकिल फाइनेंस कराई थी. लिए गए लोन की प्रति माह किश्त 3803 रु को नियमित तौर पर जमा करते भी जा रहे थे.
लेकिन बीच ममें स्वास्थ्य खराब हो जाने के कारण वे एक किश्त जमा नहीं कर पाए. लिहाजा कुछ समय बाद बैंक द्वारा लगाई गई पेानाल्टी के साथ वे मासिक किश्त जमा करने को तैयार थे. इसी कड़ी में एक बैंक कर्मी राजन डोहर के कहने पर उन्होंने मासिक किश्त की रकम को उसके व्यक्तिगत खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया. राजन द्वारा विश्वास दिलाया गया कि इस राशि को वह लोन एकाउंट में ट्रांसफर कर देगा.
इसी भरोसे के चलते विश्रम द्वारा आगे की सारी किश्त जमा की जाने लगी. लेकिन मामले में नया मोड़ तब आ गया जब कुछ दिनों पहले विश्राम को कुछ लोगों ने सरेराह रोक लिया और अभद्रता करते हुए जबरन उनकी मोटरसाइकिल सीज कर ली गई. जिसे देखते हुए विश्राम सहित अन्य लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन करते हुए मांग की गई कि उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाए. साथ ही जब्त की गई उनकी मोटरसाइकिल को जल्द वापस दिलाया जाए. अन्यथा वे विधिक व कानूनी कार्रवाई करने के लिए विवश हो जाएंगे
