सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक एएसआई को किया गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 09 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) को 35,000 रुपये की रिश्वत लेने गिरफ्तार करने का दावा किया है।

सीबीआई की बुधवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार आरोपी उत्तरी द्वारका थाने में तैनात था। आरोपी एएसआई और एक हेड-कॉन्स्टेबल के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया था।

आरोप है कि एएसआई और एक हेड-कॉन्स्टेबल ने शिकायतकर्ता से उसे और उसके दोस्त को बाजार में सब्जी की दुकान चलाने की अनुमति देने के लिए 50,000 रुपये की अग्रिम रिश्वत और उसके बाद 5000 से 10,000 रुपये प्रति माह की मांग की थी। बातचीत के बाद दोनों आरोपीयों को 35,000 रुपये की अग्रिम रिश्वत और 10,000 रुपये प्रति माह की रिश्वत लेने पर सहमत हुए। शिकायतकर्ता से प्रति व्यक्ति मासिक आधार पर 2000 रुपये वसूले गए।

 

 

Next Post

जन शिकायतों के समाधान के तौर तरीके बदले - जितेंद्र सिंह

Wed Jul 9 , 2025
नयी दिल्ली , 09 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने बुधवार को जन शिकायतों के समाधान के तरीकों में आमूलचूल बदलाव लाने का आह्वान किया। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि नागरिकों की संतुष्टि के लिए शिकायतों का निपटारा […]

You May Like