अवैध कब्जों के खिलाफ अतिक्रमण दस्ते की ताबड़तोड़ कार्रवाई

जबलपुर: नगर निगम द्वारा जिला एवं पुलिस प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशन में अतिक्रमण शाखा द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की जा रही है। अपर आयुक्त अरविंद शाह और अतिक्रमण प्रभारी मनीष तड़से ने बताया कि गुरूवार को शहर के पिसनहारी मढ़िया स्थित वर्णी गुरुकुल मार्केट, पिसनहारी मार्केट ,नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रतिमा के आस-पास की दुकानों द्वारा अवैध रूप से आम रास्ता पर किये गए टीन शेड, फर्नीचर, ठेले टपरे, विक्रय सामग्री व अन्य को पूर्णत: हटाया गया और सामग्री जप्त की गई । इसके साथ ही भविष्य में पुन: अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।

इन इलाकों में भी हुई कार्रवाई इसी प्रकार जबलपुर हॉस्पिटल के सामने फुटपाथ, सिविक सेंटर में, गोरखपुर रोड पर भी अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं जबलपुर इंजीनियरिंग कालेज के सामने बहोरबाग रांझी दर्शन तिराहा, करमचंद चौक पर भी कार्रवाही की गई। मालवीय चौक, सिविक सेंटर ओर गोल बाजार इलाकों में लगातार मुनादी की जा रही है ओर चेतावनी दी जा रही है मुख्य मार्ग पर फल सब्जी दुकानें तथा बैनर पोस्टर ठेले टपरे ओर अस्थाई अतिक्रमण करने वाले पर जब्ती ओर चालानी की सख्त कार्यवाही की जाएगी। छोटी लाइन फाटक चौराहे ओर वहां रामपुर चौक तक लगातार कार्यवाही की जा रही है। कार्रवाई के दौरान सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी एवं कर्मचारीगण लक्षण कोरी, नदीम खान सहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

स्वच्छता के 5 रंग को अपनाने लगाई गई पाठशाला

Fri Feb 13 , 2026
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों के अनुरूप शहर को अव्वल बनाने के लिए नगर निगम जबलपुर द्वारा शहर के हर वर्ग के नागरिकों को जन जागरूकता करने के उद्देश्य से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शैक्षणिक […]

You May Like