गढ़ थाना क्षेत्र में एक ही रात में दो लूट की घटनाएं

रीवा। हाईवे पर लूट की घटनाएँ थमने का नाम नहीं ले रही हैं. सोमवार की रात गढ़ थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई लूट और मारपीट की वारदातों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अराजक तत्वों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब राष्ट्रीय राजमार्ग भी सुरक्षित नहीं रह गया है.

एक दिसम्बर को समय लगभग 10:30 बजे रात, हर्दिहा 1055 से आनंद प्रताप साकेत पिता राजकुमार साकेत थाना लोर से कुसहा थाना नईगढ़ी अपनी मोटर साइकिल से रिश्तेदारी के लिए जा रहे थे. जैसे ही वे गढ़-नइगढ़ी मार्ग ओवर ब्रिज के नीचे पहुँचे तो पाँच अज्ञात लोग अचानक सामने आ गए और उन्हें रोक लिया. पीडि़त के अनुसार लुटेरों ने उनसे 2,000 नकद लूट लिए तथा मारपीट भी की. पीडि़त ने आज गढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दूसरी घटना रात 12 बजे उसी क्षेत्र में गढ़-धाराबीघा ब्रिज के आगे ट्रक क्रमांक जो नागपुर से बेसन लोडकर गोरखपुर (उ.प्र.) जा रहा था, अचानक नारा (फिटिंग) टूटने के कारण 16 बोरी बेसन सडक़ पर गिर गया. जब चालक मनोज विश्वकर्मा पिता रामपाल विश्वकर्मा गिरा हुआ सामान समेट रहा था, तभी कुछ बदमाश मौके पर आ पहुँचे. उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और मौके से 10 बोरी बेसन उठा ले गए. दोनों घटनाओं में कुल 32,000 मूल्य का सामान और नकदी लूट ली गई. हाईवे पर लगातार बढ़ रही वारदातों से आमजन व चालक वर्ग में भय का माहौल है.

Next Post

निराकरण न होने से जनसुनवाई से लोगों का मोह भंग

Tue Dec 2 , 2025
रीवा। जनसुनवाई में शिकायतो का निराकरण न होने से अब शिकायतकर्ताओं का मोह भंग होने लगा है. यही वजह है कि मंगलवार को अब बहुत कम शिकायते पहुंचती है. दरअसल सुनवाई के दौरान निराकरण का आश्वासन दिया जाता है पर शिकायत का निराकरण नही होता. आवेदन लेकर बार-बार भटकते रहते […]

You May Like