
ओंकारेश्वर। सिंहस्थ 2028 को देखते हुए 47 साल पुराने झूला पुल की जांच जारी है। CSIR टीम ने ऊपरी सतह से 120-160 MM लंबे और 75 MM व्यास के कंक्रीट सैंपल लिए।
टीम बड़ चौक और जेपी चौक साइड का निरीक्षण कर चुकी है। अब मध्य हिस्से की जांच बाकी है, जिसके लिए पुल पर विशेष झूला तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को टीम फिर निरीक्षण करेगी।
रिपोर्ट के बाद पुल की क्षमता और सुरक्षा पर निर्णय होगा।
