संदिग्ध परिस्थितियों में बिल्डिंग से गिरे श्रमिक की मौत

जबलपुर। तिलवारा थाना अंतर्गत बरगी हिल्स में तीन मंजिला बिल्डिंग से गिरे एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की छानबीन में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को दिनेश यादव 27 वर्ष निवासी ग्राम मलिकपुर थाना कांलिजर जिला बांदा उत्तरप्रदेश ने सूचना दी कि वह आईटी पार्क फेज बी बरगी हिल्स में टाईल्स पत्थर लगाने का काम करता है उसका दोस्त कमलेश उर्फ रवि महोबिया 26 वर्ष निवासी भानपुर बीटीसी बजागमाल जिला डिण्डौरी का 3-4 वर्ष पहले से उसके साथ बजाग (डिण्डौरी) में काम करता था जिससे उसकी दोस्ती थी, 4-5 दिन पहले उससे फोन पर बात कर काम करने तीन दिन पहले मजदूरी का काम करने जबलपुर आया था एवं उसके साथ आईटी पार्क में काम कर रहा था।

खाना खाये, शराब पी और सो गए, सुबह नहीं दिखा-

दिनेश के मुताबिक सोमवार रात लगभग 8-9 बजे वह एवं कमलेश होटल से खाना लेकर पहुंचे और रात लगभग 10 बजे खाना खाया कमलेश ने शराब पी ली थी खाना नहीं खाया था, फिर वह एवं कमलेश आईटी पार्क फेज बी की बिल्डिंग की तीसरी मंजिल के कमरा में सो गये थे, मंगलवार सुबह लगभग उसकी नींद खुली उसी समय कमलेश उठकर कमरे के बाहर चला गया था वह फिर से सो गया था एवं सुबह लगभग 6-30 बजे सोकर उठा तो कमलेश उर्फ रवि नहीं दिखा।

गार्ड के साथ तलाश, खून से लथपथ मिला-

पुलिस को दिनेश ने बताया कि कमलेश उर्फ रवि की तलाश परिसर एवं आसपास की। गार्ड गौरव को भी बताया। दोनों कमलेश की तलाश किये जो बिल्डिंग के पीछे जमीन के पट हालात में मृत अवस्था में पड़ा था कमलेश के वायें हाथ की टिहुनी पैर की एड़ी में चोट थी खून निकल था। कमलेश उर्फ रवि महोबिया 26 वर्ष निवासी भानपुर बीटीसी बजागमाल जिला डिण्डौरी की मौत हो गई।

Next Post

मप्र की शिल्प और कृषि विरासत को वैश्विक पहचान: 5 नए उत्पादों को मिला जीआई टैग

Tue Mar 3 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश की अनेक शिल्प कलाओं और कृषि, उद्यानिकी उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर “जीआई टैग” प्राप्त होना प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वोकल फॉर लोकल के स्वप्न को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के उन्नत किसानों, खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों, शिल्पकारों और […]

You May Like