26 लीटर शराब के साथ एक को दबोचा, दो फरार

जबलपुर: ग्वारीघाट पुलिस ने कालीधाम आश्रम के पीछे घेराबंदी कर एक आरोपी को 26 लीटर शराब के साथ पकड़ा‌ है। जबकि दो फरार है।पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कालीधाम आश्रम के पीछे दो युवक बोरियों में शराब रखकर ग्राहकों का इंतज़ार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी बोरियाँ छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने एक आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया, जबकि उसका साथी झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग निकला।

पकड़े गए आरोपी प्रहलाद बर्मन (35) निवासी खिरका मोहल्ला, भटौली के के पास रखी दो बोरियों की तलाशी ली, तो उसमें से कच्ची शराब के 105 पाउच बरामद हुए। कुल 26.25 लीटर शराब जब्त की गई है, फरार आरोपी का नाम राजेन्द्र बर्मन बताया जा रहा है।
100 रुपये की दिहाड़ी पर शराब बिक्री
आरोपी प्रहलाद ने पूछताछ में बताया कि वे खुद यह धंधा नहीं करते, बल्कि मोहल्ले के बिजय बर्मन के कहने पर शराब बेचते थे। बिजय उन्हें शराब बेचने के बदले मात्र 100-100 रुपये देता था। पुलिस ने अब बिजय बर्मन को भी इस मामले में मुख्य आरोपी बनाया है। पुलिस अब फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

Next Post

कार-ट्रक की टक्कर, आधा दर्जन घायल

Mon Mar 9 , 2026
सतना: मैहर जिले के अमरपाटन में नेशनल हाईवे-30 पर शनिवार देर रात करीब 11 बजे एक गंभीर सडक़ हादसा हुआ। मोहारी कटरा गांव के पास प्रयागराज से सागर लौट रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। घायलों ने बताया कि रास्ते में अचानक एक […]

You May Like

मनोरंजन