इंदौर: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इंदौर स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
जीतू पटवारी ने संविधान की गरिमा, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता को बनाए रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ध्वजारोहण के बाद देश की आज़ादी और संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करते हुए सभी ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।
