सुपर कॉरिडोर के पास नया बिजली ग्रिड, 5 हजार उपभोक्ताओं को फायदा

इंदौर. सुपर कॉरिडोर, बरदरी और लवकुश चौराहा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति व्यवस्था मजबूत होगी. मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने लवकुश चौराहा के पास 33/11 केवी का नया सब स्टेशन तैयार किया है.

2.10 करोड़ रुपए की लागत से आरडीएसएस के तहत बने 5 एमवीए क्षमता के इस ग्रिड से करीब पांच हजार घरेलू, गैर घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा. नए ग्रिड से पुराने सब स्टेशनों पर लोड कम होगा, जिससे आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा. वहीं 11 केवी फीडरों की लंबाई घटने से लाइन फाल्ट भी कम होने की उम्मीद है. भविष्य में क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ने पर भी इसकी पूर्ति आसानी से की जा सकेगी. इंदौर ग्रामीण वृत्त के अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि सांवेर विधायक एवं मंत्री तुलसीराम सिलावट के प्रस्ताव पर कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने ग्रिड को मंजूरी दी थी. निर्माण कार्य कम समय में पूरा किया गया है.

Next Post

गणेश उत्सव के तीन पंडाल होंगे सम्मानित

Wed Sep 9 , 2026
इंदौर. शहर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर निगम इस साल भी ग्रीन गणेशोत्सव का आयोजन कर रहा है. इसके तहत शहर के तीन गणेश पांडाल को सम्मानित किया जाएगा. शहर में 14 सितंबर से गणेशोत्सव शुरू हो रहा है. इसको स्वच्छ, सुंदर, पर्यावरण-अनुकूल एवं शून्य अपशिष्ट बनाने के उद्देश्य […]

You May Like