भेड़ाघाट में नर्मदा महोत्सव: शरद पूर्णिमा पर गूंजेगी संगमरमरी वादियां, दिग्गज गायकों के सुरों से सजेगी शाम

जबलपुर: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट की धवल संगमरमर वादियों में, शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आगामी 24 और 25 अक्टूबर को दो दिवसीय भव्य नर्मदा महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड, एवं संस्कृति विभाग तथा जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस उत्सव की तैयारियाँ अंतिम दौर में हैं।
इस वर्ष नर्मदा महोत्सव का मंच देश के ख्यातिलब्ध कलाकारों की सुरमई प्रस्तुतियों का गवाह बनेगा भेड़ाघाट नर्मदा महोत्सव का पहला दिन 24 अक्टूबर भक्ति और सूफियाना संगीत के नाम रहेगा। फिल्म हनुमान अंश के अमर भजन के प्रख्यात गायक सुनील लोधी अपनी चिर-परिचित आवाज़ में मैंने तेरे हीभरोसे हनुमान, सागर मै नैया डार दई… की प्रस्तुति देंगे। इसी शाम, सुरों की मल्लिका पाश्र्व गायिका जसपिंदर नरूला अपने मशहूर सूफियाना अंदाज़ में समां बांधेंगी। नर्मदा महोत्सव का दूसरा दिन 25अक्टूबर सुरों की जादूगरनी, सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायिका ऋचा शर्मा के नाम होगा। वे अपनी बुलंद और मनमोहक आवाज़ में रूहानी और सूफियाना तरानों की वर्षा से श्रोताओं को सराबोर करेंगी।
स्थानीय प्रतिभाओं और लोक संस्कृति का अनूठा संगम
नर्मदा महोत्सव में इस बार भी संस्कारधानी के स्थानीय कलाकार भी मंच की शोभा बढ़ाएंगे। महोत्सव के पहले दिन 24 अक्टूबर को जबलपुर की सुश्री समृद्धि अय्यर द्वारा नवदुर्गा शास्त्रीय नृत्य की तथा दूसरे दिन 25 अक्टूबर को त्रिभंग कला एकेडमी जबलपुर की सुश्री कौतुकी उपाध्याय द्वारा भव्य शास्त्रीय कत्थक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियां दी जाएंगी। इसके साथ ही, केंद्रीय संस्कृति विभाग के सौजन्य से नागपुर का प्रसिद्ध ढोल-ताश समूह शिवमुद्राअपनी ऊर्जस्वित प्रस्तुति देगा, वहीं सागर का लोकनृत्य समूह पारंपरिक बधाई नृत्य की छटा बिखेरेगा।

Next Post

दिग्विजय की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य का मिला समर्थन

Sat Oct 17 , 2026
भोपाल: पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की प्रस्तावित सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा को पश्चिमाम्नाय द्वारका शारदापीठ के शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती का आशीर्वाद मिला है। द्वारका स्थित शारदापीठ से जारी शुभकामना संदेश में उन्होंने दिग्विजय सिंह की पूर्व नर्मदा परिक्रमा का उल्लेख करते हुए उसे देश और धर्म के प्रति उनकी […]

You May Like

Play sound