वाराणसी से लौट रहे बरही के पत्रकार और उनकी पत्नी की भीषण सड़क हादसे में मौत, दो बच्चे सुरक्षित

बरही/कटनी: वाराणसी दर्शन कर लौटते वक्त भीषण सड़क हादसे में बरही निवासी पत्रकार विकास ताम्रकार और उनकी पत्नी सोनम की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो बच्चे सुरक्षित है। इस खबर से समूचे बरही अंचल में मातम छा गया। हादसा उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के लहुरियादह गांव के पास नेशनल हाईवे पर बीती रात हुआ। बताया गया है कि कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में विकास ताम्रकार 40 वर्ष, पत्नी सोनम की मौके पर ही मौत हो गई।

कार चालक हीरालाल निवासी छिदिया टोला बरही, मृतक का साला हिमांशु (27) निवासी उचेहरा, जिला सतना, भांजा सक्षम (17) निवासी नागौद, बहन राधा (40) पत्नी प्रह्लाद निवासी नागौद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि मृतक विकास अपने बेटे का मुंडन संस्कार कराने और अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन करने परिवार के साथ बरही से शुक्रवार की रात रवाना हुए थे और दर्शन उपरांत शनिवार की रात बरही लौटते समय भयावह सड़क हादसा हो गया।

Next Post

एनटीपीसी सिंगरौली की मुश्किलें बढ़ीं: रिहंद कैचमेंट एरिया में राख बांध निर्माण पर सीआईसी ने थमाया नोटिस

Sun Jun 28 , 2026
शक्तिनगर/सोनभद्र: स्थानीय नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) सिंगरौली परियोजना द्वारा रिहंद जलाशय के कैचमेंट एरिया में सिंचाई विभाग की शासकीय भूमि लीज पर लेकर राख बांध (ऐश डाइक) का निर्माण किया गया है। उक्त राख बांध के कारण रिहंद जलाशय का जल प्रदूषित होने तथा जलाशय में रहने वाले […]

You May Like