स्वतंत्रता दिवस पर MP पुलिस और स्वयंसेवकों का सम्मान, कई अफसरों-कर्मचारियों को मिले पदक

भोपाल: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश में पुलिसकर्मियों और स्वयंसेवकों को उनकी सेवा और अच्छे काम के लिए सम्मानित किया गया। इस सूची में सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक, पुलिस विभाग का सराहनीय सेवा पदक और नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा का सराहनीय सेवा पदक शामिल हैं।सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक के लिए स्व. मनोहर सिंह चौहान और राजेंद्र प्रसाद मिश्रा का नाम शामिल है।
राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक के लिए योगेश देशमुख, मकरंद देऊस्कर, राकेश गुप्ता, संतोष कुमार सिंह, पृथिलेश कुमार शुक्ला, अयोधेश कुमार गोस्वामी, शिवकुमार पटेल, वाल्टर हेनरी एक्का, देवेंद्र कुमार कौशल, कृष्णावेणी देशावतु और धर्मेंद्र सिंह भदौरिया को चुना गया है।वहीं पुलिस विभाग के सराहनीय सेवा पदक के लिए विजय कुमार खत्री, मनोज कुमार राय, गीतेश गर्ग, सीमा अलावा, आशीष खरे, रूपेश कुमार द्विवेदी, नीरज पांडेय, दुर्गेश कुमार राठौर, डॉ. राजेश सहाय, एलरिज विंसेंट सिंह, दिनेश कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजय सिंह ठाकुर, निधि श्रीवास्तव, मनीता राय, राजू गुराने, मनोज कुमार दुबे, प्रवीण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रवीण पंवार, कुंजेश श्रीवास्तव, प्रेमकिशोर व्यास, उमराव प्रसाद जाटव, संतोष मेहरा, अशोक राव सावंत, महेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र कुमार दुबे, श्रीराम मिश्रा, कल्याण सिंह, सुशील कुमार चौबे और रवींद्र मिश्रा को सम्मान के लिए चुना गया है।इसके अलावा नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा के सराहनीय सेवा पदक के लिए संतोष कुमार शुक्ला, सुनील कुमार जैन और नरेंद्र अवस्थी का नाम शामिल है।

Next Post

15 अगस्त पर महात्मा गांधी की तस्वीर पर नहीं हुआ माल्यार्पण

Sat Aug 15 , 2026
अनूपपुर: स्वतंत्रता दिवस पर अनूपपुर से सामने आई तस्वीर ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुराने नगर पालिका भवन परिसर में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर पर 15 अगस्त के दिन माल्यार्पण नहीं किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदों और प्रशासन की ओर से […]

You May Like