कर्जदारों से प्रताड़ित युवक ने सल्फास खाकर दी जान

गुना: जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के ग्राम झागर में कर्जदारों की प्रताड़ना से आहत 35 वर्षीय हेमराज पुत्र लालाराम किरार ने सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हुई इस घटना के बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, हेमराज जमीन बेचकर पहले ही पूरा कर्ज चुका चुका था, लेकिन इसके बावजूद गांव के कुछ लोग ब्याज के लिए उसका घर हड़पने की धमकी दे रहे थे। गत 3 सितंबर को आरोपियों ने उनके साथ मारपीट कर छह लाख रुपए की मांग की थी, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। सुसाइड नोट में आरोपियों द्वारा ट्रैक्टर से कुचलने की धमकी देने का भी खुलासा हुआ है।

परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने के बजाय पुलिस की ओर से ही धमकाया जा रहा था। घटना के दिन हेमराज के जहर खाने की बात सामने आई है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसने चौकी पहुंचकर जहर खाया या पहले खाया था। मृतक के परिवार में पत्नी और एक बेटा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

उत्तरी क्षेत्र को मजबूत करने के लिए नोराड ने कदम बढ़ाये, अमेरिकी एफ-16 जेट आर्कटिक पहुंचे

Fri Sep 18 , 2026
वाशिंगटन, 18 सितंबर (वार्ता) नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (नोराड) ने पूरे क्षेत्र में हवाई रक्षा मजबूत करने और सैन्य मौजूदगी बनाये रखने के उद्देश्य से शुरू किये गये बहुराष्ट्रीय आर्कटिक अभियान के तहत अलास्का से कनाडा तक एफ-16 फाइटिंग फाल्कन जेट तैनात किये हैं। अलास्का नोराड क्षेत्र के अनुसार, […]

You May Like