एक सप्ताह से आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के नही खुल रहे ताले

सिंगरौली। संविदा स्वास्थ्य कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले एक सप्ताह से बेमियादी हड़ताल पर हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से जिले के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के ताले भी नही खुल रहे हैं। जिसके चलते जिले की स्वास्थ्य चरमरा गई है।

गौरतलब है कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी 7 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले सप्ताह 22 अप्रैल से बेमियादी हड़ताल पर चले गये हैं। संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का आरोप है कि भोपाल में महापंचायत में बुलाकर अनेको घोषणाएं हुईं। लेकिन अब वर्तमान सरकार सुविधाओं में कटौती कर रही है। इन्ही बिन्दुओं को लेकर स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर चले गये हैं। जिससे जिले के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संविदा सकर्मचारी हड़ताल में हैें। स्वास्थ्य कर्मियों का दावा है कि जिले की व्यवस्था चरमरा गई है। उक्त केन्दों के ताले भी नही खुल रहे हैं।

Next Post

चितरंगी क्षेत्र में तेज हवाओं का असर, बेमौसम बारिश के साथ ओले गिरे 

Mon Apr 28 , 2025
सिंगरौली। बैढ़न अंचल में आज शाम करीब 5 बजे के बाद बेमौसम बारिश के साथ जगह-जगह ओले भी गिरे हैं। गौरतलब है कि पिछले चार दिनों से ऊर्जाधानी में मौसम ने करवट बदला हुआ है। आलम यह है कि पिछले दो दिनों तक तेज हवा व धूल भरी आंधी का […]

You May Like