भारत के साथ व्यापार समझौते को यूरोपीय संघ में अभूतपूर्व समर्थन, ईयू के सभी देश इसे शीघ्र प्रभावी करने के इच्छुक: गोयल

मुंबई, 4 अगस्त (वार्ता) वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ईयू के सभी देशों का अभूतपूर्व समर्थन है और वे इसे जल्द से जल्द औपचारिक रूप से लागू करने के इच्छुक हैं।

श्री गोयल ने कहा कि यह समझौता दोनों पक्षों के व्यापक हित में हैं और दोनों ओर के किसानों, मछुआरों, सूक्षम, लघु और मझौले उद्योगों, सृजनकार्ताओं , स्टार्टअप इकाइयों, महिला उद्यमियों, निर्माताओं और सेवा प्रदाताओं के लिए बड़े अवसर खोलता है। वह मुंबई में भारत-ईयू एफटीए पर भारत-बेल्जियम उच्च-स्तरीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। ईयू का प्रशासनिक मुख्यालय ब्रुसेल्स ( बेल्जियम ) में हैं और आज के इस सम्मेलन में भारत यात्रा पर आये बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

 

 

Next Post

कच्चे तेल में नरमी से रुपया मजबूत

Fri Sep 4 , 2026
मुंबई, 04 सितंबर (वार्ता) कच्चे तेल में नरमी से शुक्रवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आठ पैसे मजबूत हुआ और कारोबार की समाप्ति पर एक डॉलर 94.43 रुपये का बोला गया। पिछले कारोबारी दिवस पर भारतीय मुद्रा 22 पैसे चढ़कर 94.51 रुपये प्रति डॉलर पर रही थी। Facebook Share […]

You May Like