शाह बोले- कांग्रेस 30 साल तक सत्ता में नहीं आएगी: राहुल का नाम लिए बिना कहा- प्रदर्शन और धरने से कुछ नहीं होगा; जनता के बीच जाएं

नई दिल्ली । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को दिल्ली के द्वारका में यमुना पुनर्जीवन से जुड़ी दिल्ली जल बोर्ड की 43 परियोजनाओं (लागत 8,941 करोड़ रुपये) के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में कांग्रेस और AAP पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन और धरने से कुछ हासिल नहीं होगा, चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाना होगा। शाह ने विपक्ष पर “वोट चोरी” के आरोप को हार का बहाना बताया और कहा कि कांग्रेस अपनी नकारात्मक राजनीति के कारण अगले 30 साल तक सत्ता में नहीं आ पाएगी। उन्होंने केरल, हिमाचल और तेलंगाना में विपक्ष की जीत का हवाला देते हुए कहा कि वहां भी वही EVM और चुनाव आयोग थे।

.....

Next Post

निलंबन के 8 माह के वेतन बिल पास करने मांगी 10 हजार की रिश्वत

Thu Oct 22 , 2026
इंदौर. निलंबन अवधि के आठ माह के वेतन के करीब 2.30 लाख रुपए के बिल पास करने के बदले 10 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त पुलिस ने झाबुआ में ट्रैप कार्रवाई की. विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 को रिश्वत की राशि लेते हुए […]

You May Like