
ओंकारेश्वर। ज्योतिर्लिंग नगरी ओंकारेश्वर में प्रसिद्ध पार्श्व गायिका साधना सरगम ने भगवान ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट की ओर से आशीष दीक्षित ने उनका स्वागत किया।
दर्शन के बाद साधना सरगम ने कहा कि बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन कर अत्यंत शांति की अनुभूति हुई। यह मेरा सौभाग्य है। मंदिर की दर्शन व्यवस्था बहुत सुंदर और सुलभ है, इसके लिए मैं मंदिर समिति का हृदय से धन्यवाद करती हूं।
