
सिंगरौली । चितरंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत मटिहनी में कलहवा टोला में बीती मध्य रात एक कच्चा मकान अचानक धराशायी होने से दर्दनाक हादसा हो गया। मलबे की चपेट में आने से 12 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि एक महिला घायल गई। जिसका उपचार चितरंगी सीएससी में चल रहा है। महिला की रीढ़ की हड्डी टूट गई है।
ज्ञात हो कि जिले में करीब तीन दिन पूर्व लगातार चार दिनों तक रुक-रुककर बारिश हुई थी। इस दौरान करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चली थीं। हालांकि पिछले तीन दिनों से मौसम खुला हुआ है, लेकिन लगातार बारिश के कारण कच्चे मकान की दीवारें और संरचना कमजोर होने की आशंका जताई जा रही है। इसी वजह से मकान धराशायी होने की संभावना बताई जा रही है। वहीं बारिश के चलते मटिहनी ग्राम पंचायत के कलहवा टोला में कच्चा मकान गिरने से 12 वर्षीय बालिका अंजू बैगा पिता कैरू बैगा की मौत हो गई, जबकि मृतिका की चचेरी बहन सीमा बैगा पिता रामप्यारे बैगा उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। यह हादसा सोमवार की मध्य रात करीब 11 से 12 बजे की बीच की है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये घायल महिला को उपचार के लिए चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य के में लाकर भर्ती कराया गया। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।
