बैतूल: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल शनिवार को बैतूल जिले के जामठी स्थित भारत भारती विद्यालय में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की और सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, विद्या भारती जनजातीय शिक्षा के अखिल भारतीय सह संयोजक बुधपाल सिंह ठाकुर, विद्या भारती के प्रांतीय सह संगठन मंत्री अनिल अग्रवाल सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण और अभिभावक भी उपस्थित रहे। समारोह में धार्मिक माहौल के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
