जुन्नारदेव के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निलंबित, राशन दुकानदार से लिए थे 25 हजार रुपए

छिंदवाड़ा। उचित मूल्य दुकान का लायसेंस निरस्त करने की धमकी देकर संचालक से 25 हजार रुपए की रिश्वत लेने के मामले की जांच होने के बाद कलेक्टर ने जुन्नारदेव के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसर छिंदवाड़ा के पातालेश्वर निवासी अश्विन गोदवानी ने शिकायत की थी कि उसकी जुन्नारदेव क्षेत्र में उचित मूल्य की लायसेंसी दुकान है. जुन्नारदेव के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र कुमरे उसकी उचित मूल्य दुकान की जांच करने , अनुकूल रिपोर्ट जिला मुख्यालय पहुंचाने और मशीन उपलब्ध कराने जैसे शासकीय कार्यों में सुविधा देने के बदले बार-बार रिश्वत की मांग करते रहते है. श्री कुमरे ने उससे 25 हजार रुपए की मांग की थी. उसने श्री कुमरे को 25 हजार रुपए की राशि यूपीआई आईडी से अलग-अलग किश्तों में उन्हें दी है. उक्त मामले की शिकायत होने के बाद कलेक्टर ने जांच अतिरिक्त कलेक्टर को सौंपाी थी. उक्त जांच में सामने आया कि कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी रविन्द्र कुमरे ने अश्विन गोदवानी से किस्तों में 25 हजार रुपए लिए है. इसके प्रमाण व्हाटसऐप में की चैट से मिले है. मामले की जांच में रविन्द्र कुमरे द्वारा अवैध धन वसूली के आरोप सिद्ध होने पर अतिरिक्त कलेक्टर छिंदवाड़ा ने जांच रिपोर्ट कलेक्टर को सौंप दी जिसके बाद कलेक्टर ने रविन्द्र कुमरे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय एसडीएम कार्यालय अमरवाड़ा निर्धारित किया गया.उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता नियमानुसार दिया जाएगा. प्रभार सौंपा गया निलंबन के बाद, जुन्नारदेव के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी का प्रभार सुमित चौधरी, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी परासिया को अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है.

Next Post

सोयाबीन भावांतर योजना में अनियमितता पर कृषि उपज मंडी हटा के तीन व्यापारियों पर FIR

Fri Nov 28 , 2025
दमोह। संयुक्त संचालक मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड आंचलिक कार्यालय सागर संभाग सागर के द्वारा निरीक्षण के दौरान तीन व्यापारियों यथा अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी प्रोप्राइटर प्रकाश चंद्र अग्रवाल, विट्ठल ट्रेडिंग कंपनी प्रोप्राइटर प्रखर अग्रवाल, जय मां चंडी एंटरप्राइजेज प्रोप्राइटर रामस्वरूप असाटी द्वारा सोयाबीन भावांतर योजना 2025 में अनियमितता पाए […]

You May Like