नाले में नहाने के दौरान बालक की मौत

सिंगरौली। चितरंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत अमिलहवा गांव में एक दर्दनाक हादसे में 4 वर्षीय बालक की नाले में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार निवासी सुखराज सिंह गोड़ ने चितरंगी थाना पहुंचकर मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका नाती महेन्द्र सिंह उम्र 4 वर्ष 8 माह, रविवार सुबह लगभग 9 बजे गांव के अन्य बच्चों के साथ नाले में नहाने गया था। करीब 11 बजे उनकी नातिन सनिता सिंह ने घर पहुंचकर सूचना दी कि महेन्द्र पानी में डूब गया है। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण तत्काल नाले के पास पहुंचे, जहां गांव के लोगों ने बालक को पानी से बाहर निकाल लिया था लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना से गांव में शोक का माहौल है। परिजनों ने बताया कि बालक की मृत्यु नाले के पानी में डूबने से हुई है तथा किसी प्रकार के संदेह की बात नहीं कही गई है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव का पंचनामा तैयार किया और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।

Next Post

2 साल पहले लिया पनीर का सेंपल अमानक निकला, 2 लाख का जुर्माना

Mon Feb 16 , 2026
शाजापुर। अमानक दूध का कारोबार करने के लिए न्याय निर्णयन अधिकारी कोर्ट ने संचालक पर 2 लाख रुपए का अर्थदण्ड अधिरोपित किया है. सुरक्षा अधिकारी एमके वर्मा ने बताया कि दिनेश चंद्र पाटीदार फर्म कृष्ण डेयरी इंडस्ट्रियल एरिया शाजापुर से 24 फरवरी 2024 को तत्कालीन खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपा टटवाड़े […]

You May Like