ट्रक में अवैध रूप से क्रूरतापूर्वक ले जाई जा रही 250 बकरियों के साथ 6 आरोपियो को किया गया गिरफ्तार

रीवा,  वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों एवं पशु तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी है।इसी क्रम में मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर गुढ़ पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कौआढान के समीप एक ट्रक को रोककर भारी मात्रा में अवैध रूप से परिवहन की जा रही बकरियों को जब्त किया है।गुढ़ थाना प्रभारी पुष्पेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक संदिग्ध ट्रक में बड़ी संख्या में बकरियों को ठूंस ठूंसकर क्रूरतापूर्वक लादकर अवैध रूप से नागपुर ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा तत्काल एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया और कौआढान के पास घेराबंदी कर संदिग्ध ट्रक को रोका गया।जब ट्रक की तलाशी ली गई तो उसमें बिना किसी वैध अनुमति अथवा दस्तावेजों के लगभग 250 बकरियां अत्यंत क्रूरतापूर्वक भरी पाई गईं।मौके से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया।प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे इन बकरियों को अवैध रूप से नागपुर ले जा रहे थे।पुलिस ने ट्रक सहित सभी 250 बकरियों को जब्त कर लिया है तथा गिरफ्तार 6 आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

हैमस्ट्रिंग चोट के कारण कुसल मेंडिस एलपीएल 2026 से बाहर

Wed Jul 22 , 2026
कोलंबो, 22 जुलाई (वार्ता) श्रीलंका के सफेद गेंद कप्तान कुसल मेंडिस हैमस्ट्रिंग चोट के कारण लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) के मौजूदा सत्र से बाहर हो गए हैं। मेंडिस को रविवार को कैंडी रॉयल्स के खिलाफ कोलंबो कैप्स की छह विकेट से जीत के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गई थी। […]

You May Like