लंदन, 15 मई (वार्ता) इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज टिम साउथी को पुरुष टीम का विशेषज्ञ कौशल सलाहकार नियुक्त किया है।
टीम साउथी ने न्यूजीलैंड के लिए 107 टेस्ट, 161 एकदिवसीय और 126 टी-20 मैच खेले है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए सभी प्रारूपों में सबसे अधिक 776 विकेट लिये है। उनके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15 से अधिक वर्षो का अनुभव है। उन्होंने दिसंबर 2024 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। ईसीबी का मानना है कि साउथी का अनुभव इंग्लैंड की टीम के लिए बहुत उपयोगी होगा।
टीम साउथी जिम्बाब्वे के खिलाफ 22 मई को ट्रेंट ब्रिज में शुरु होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम के साथ जुड़ेंगे। हालांकि साउदी की यह नियुक्ति लंबे समय के लिए नहीं है।
ऐसा माना जा रहा है कि सलाहकार भूमिका के समापन के बाद साउथी के बर्मिंघम फीनिक्स के साथ द हंड्रेड में खेलना फिर से शुरू कर सकते है।
