कांग्रेस ने 5 विधानसभाओं में 77 नए मंडलम अध्यक्षों की घोषणा

सतना। कांग्रेस पार्टी ने जिले में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। कांग्रेस द्वारा जारी आधिकारिक सूची में 5 विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर कुल 77 मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। जिसमे से रामपुर बघेलान (67), नागौद (64), सतना ग्रामीण (63), रैगांव (62) और चित्रकूट (61) के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलमों के अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया गया है।

सूची में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधते हुए अनुभवी और युवा चेहरों को तरजीह दी गई है।

रामपुर बघेलान विधानसभा सीट से 23,नागौद विधानसभा सीट 16 , सतना विधानसभा सीट से 3 , रैगांव विधानसभा सीट से 17 और चित्रकूट विधानसभा सीट से 18 मंडलम अध्यक्ष नियुक्त किए गए

वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि मंडलम स्तर पर की गई नियुक्तियां बूथ स्तर के प्रबंधन को और मजबूती प्रदान करेगी ।

Next Post

अवैध महुआ लहान जब्त,पुलिस ने की कार्यवाई

Sun May 17 , 2026
सतना।मझगवां वन परिक्षेत्र अधिकारी रंजन सिंह परिहार ने बिना लाइसेंस के महुआ की खरीदी और परिवहन करने वाले ॐ साई ट्रेडर्स को सील करते हुए करीब चार सौ बोरा महुए को जप्त किया है, एवं परिवहन में उपयोग वाहन को महुए के साथ जप्त कर कार्यवाही की है, ॐ साई […]

You May Like